• Home
  • Registration
  • Admission
  • Employee
  • Student

Essay writing competition organized under the “Cleanliness is Service” campaign

Essay writing competition

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम: जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (जेएनसीटी), भोपाल में
स्वच्छता अभियान

जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (जेएनसीटी), भोपाल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छ भारत
अभियान के तहत “स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान” की थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा
रहा है।

इसी कड़ी में, “राष्ट्रीय सेवा योजना” इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत निबंध लेखन
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और साथ ही स्वच्छता शपथ भी ली गई।

इस प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। निबंध का विषय “स्वच्छता ही सेवा” था।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. समीर पुरोहित ,प्रो. डॉ दीपक यादव एवम
वरिष्ठ स्वयंसेवको द्वारा किया गया।

View More Photos Essay writing competition organized under the “Cleanliness is Service” campaign

Cleanliness is Service Campaign 2024 JNCT Bhopal

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 | जेएनसीटी  भोपाल
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक आयोजित “स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान” के तहत जेएनसीटी भोपाल ने सूखी सेवनिया ग्राम पंचायत के सहयोग से स्वच्छता और नशा मुक्ति जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया।
रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर से हुई, और बसों से सूखी सेवनिया पहुंचकर ग्राम पंचायत कार्यालय से मंगल पांडेय हायर सेकंडरी स्कूल तक रैली निकाली गई। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जो ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।
इस आयोजन का समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. समीर पुरोहित एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।
स्वच्छता के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, आइए हम सभी इस अभियान में सहभागी बनें और अपने देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में योगदान दें! स्वच्छता ही सेवा अभियान रैली