• Home
  • Registration
  • Admission
  • Employee
  • Student

meree maatee mera desh kaaryakram ke antragat JNCT, bhopal mein NCC . Cadets dwaara VrikshaRopann kiya gaya.

Home / Event Details

जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल
‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अर्न्तगत जय नारायण कॉलेज
ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में एन.सी.सी. केडेट्स द्वारा
वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान भारतीय सेना के
सूबेदार पी.के. हलधर, प्राचार्य डॉ. नर्बदा प्रसाद गुप्ता,
डीन प्रशासन डॉ. बी.एल.राय, एन.सी.सी अधिकारी लेफ्टिनेंट
अनुराग चौकसे एवं महाविद्यालय के समस्त पदाधिकारी एवं शिक्षकगण
उपस्थित रहे।
इसी श्रंखला में ‘वीरों को नमन‘ कार्यक्रम के अर्न्तगत
महाविद्यालय परिसर में भारतीय सेना के सूबेदार पी.के. हलधर को
सम्मानित किया गया। सूबेदार पी.के. हलधर द्वारा महाविद्यालय के एन.सी.
सी. केडेट्स के कार्यो की प्रशंसा की एवं उन्हें भारतीय सेना
में जाने हेतु प्रोत्हासित किया।
इसी प्रकार महाविद्यालय के समस्त एन.सी.सी. केडेट्स,
पदाधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा पंच प्रण लिया गया, इसमें मन,
वाणी एवं कर्म से देश को विकसित करने की प्रतिज्ञा ली गई।
जेएनसीटी, जेएनसीटीकैंपस, एलएनसीटीसमूह, आयोजन, मेरी_माटी_मेरा_देश,  एन_सी_सी, वीरों_को_नमन, एन_सी_सी_केडेट्स